Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। जनसँख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा एवं क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा प्रदेश है। यहाँ की राजधानी लखनऊ है और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं। प्रदेश में 18 मंडल और 75 ज़िले है। प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा यहाँ 80 लोकसभा सीटें और 31 राज्यसभा सीटें हैं। प्रदेश में स्थित प्रयागराज उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
उत्तर प्रदेश का हिन्दू धर्म में बहुत ही बड़ा स्थान है क्यूंकि अयोध्या (जहाँ भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ ), मथुरा (जहाँ श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ ), बरसाना (जहाँ राधा जी का जन्म हुआ ), काशी (जो की संसार के प्राचीनतम नगरों में से एक है), प्रयागराज (कुम्भ स्थान ) आदि इसी प्रदेश में स्थित है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ जी का मंदिर, माँ विंध्यवासिनी का मंदिर, चित्रकूट (जहाँ गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म हुआ) , सारनाथ (जहाँ भगवान बुध ने अपना पहला उपदेश दिया), कुशीनगर (जहाँ भगवान बुध का निर्वाण प्राप्त हुआ) आदि भी यही स्थित हैं।