अलीगढ़, जिसका प्राचीन नाम कोइल या कोल था, उत्तर प्रदेश का एक अत्यंत प्राचीन शहर है। यहाँ प्राचीन विश्वविद्यालयओं में से एक अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित है। यह शहर यहाँ बनाने वाले तालों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। लगभग 5000 वर्ष पूर्व यहाँ कौशरिव-कौशल नामक राजा का यहाँ राज हुआ करता था जिसकी राजधानी कौशाम्बी थी। वाल्मीकि रामायण में भी इसका उल्लेख प्राप्त होता है। राजा कौशरिव को हरा कर कोल राक्षस ने यहाँ अपना साम्राज्य स्थापित किया और इस शहर का नाम कोल रख दिया। पूर्व में यहाँ कई राजाओ का शासन रहा जो की अपने अनुसार इस शहर के नाम में बदलाव करते रहे, आखिरकार, जब शिया कमांडर नजफ खान ने कोल पर कब्ज़ा किया, तो उसने इस शहर को इसका वर्तमान नाम अलीगढ़ प्राप्त।
प्रदेश : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh -U.P.)
मुख्यमंत्री : योगी आदित्यनाथ ( मार्च 2017 से....)
प्रदेश के मुख्यमंत्री : योगी आदित्यनाथ
बारह ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर जो की अलीगढ शहर के खैर तहसील में स्थित है, एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का इतिहास द्वापर युग से जुड़ा हुआ कहा जाता है। यह मंदिर खेरेश्वर धाम के नाम से भी प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है की द्वापर युग में एक बार भगवान श्री कृष्णा अपने भाई बलराम जी के साथ रामघाट गंगा स्नान के लिए आये थे। जब वह दोनों यहाँ विश्राम कर रहे थे तभी उन्हें गांव वालो से ज्ञात हुआ की यहाँ एक उल्सूर नामक राक्षस का आतंक है तत्पश्चात बलराम जी ने उस राक्षस का वध किया एवं गांव वालो की रक्षा की। उसके पश्चात उन्होंने यहाँ महादेव की स्थापना एवं उपासना की। ऐसा भी कहा जाता है की भगवान् श्री कृष्णा जी यहाँ पांडवों के साथ भी आये थे तथा इस स्थान पर पूजा अर्चना की थी। महान संगीतज्ञ तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास जी का जन्मस्थान भी यहीं कहा जाता है।